Search

 
 
 

चाईबासा : नक्सलियों की साजिश नाकाम, पुलिस ने जंगल से आईईडी किया बरामद

 
Chaibasa : सुरक्षा बलों ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों की एक साजिश को नाकाम कर दिया. नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान क्रम में बुधवार को जराईकेला थाना क्षेत्र के दलाईगारा जंगल में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा जमीन के अंदर लगाये गये आईईडी को सुरक्षाबलों ने बरामद किया है. बम निरोधक दस्ता ने आईईडी को नष्ट कर दिया. गौरतलब है, कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईडा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्रों और टोन्टो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया गांव के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरू किया है. यह भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-police-lathicharged-students-who-were-protesting-and-gheraoed-bpsc-office/">बिहार

: बीपीएससी कार्यालय का घेराव करने गये छात्रों पर पुलिस ने लाठियां बरसाई
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही