Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासाः नक्सलियों की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने IED किया बरामद

Chaibasa: जिले में एक बार फिर से सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया है. नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान मंगलवार को जिले के टोन्टो थाना क्षेत्र के पटातारोब गांव से तुम्बाहाका जाने वाले रास्ते के आस-पास जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये दो आईईडी बरामद किया गया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. इसे पढ़ें- नीट">https://lagatar.in/neet-ug-result-released-prabanjan-and-bora-topped-56-percent-students-passed/">नीट

यूजी का रिजल्ट जारी, प्रभंजन और बोरा ने किया टॉप, 56 फीसदी विद्यार्थी पास हुए

कोल्हान में बड़े नक्सली नेता है सक्रिय

प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. जिसे लेकर बीते 11 जनवरी से सुरक्षाबलों के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-chief-minister-inspected-the-new-hospital-being-built-in-mgm-medical-college/">जमशेदपुर

: पूर्व मुख्यमंत्री ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज में बन रहे नए अस्पताल का किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही