Search

 
 
 

चाईबासा: नक्सलियों की साजिश नाकाम, IED बम बरामद

 
Chaibasa :  चाईबासा पुलिस ने एक बार फिर नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है. सर्च ऑपरेशन के दौरान आज सोमवार को टोंटो थाना क्षेत्र के चिड़ियाबेड़ा स्थित जंगल क्षेत्र से पुलिस ने एक आईईडी बम बरामद किया है. कोल्हान के जंगल में भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. इस सूचना पर  चाईबासा पुलिस, कोबरा बटालियन और सीआरपीएफ के द्वारा एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है. बरामद आईईडी सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से  नष्ट किया गया
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही