Search

चाईबासा : नक्सलियों की साजिश नाकाम, आईईडी बरामद

Chaibasa : सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया है. नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को टोंटो थाना क्षेत्र के हुसिपी जंगल में सुरक्षाबलों निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाये गये एक आईईडी को सुरक्षाबलों ने बरामद किया है. बम निरोधक दस्ता ने उसी स्थान पर आईईडी को नष्ट कर दिया. गौरतलब है, कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईडा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र और टोन्टो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया गांव के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है. इसे भी पढ़ें : घूसखोर-बैलेट">https://lagatar.in/briber-ballot-thief-is-the-new-name-of-bjp-supriyo-bhattacharya/">घूसखोर-बैलेट

चोर भाजपा का नया नाम : सुप्रियो भट्टाचार्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//