Search

चाईबासाः मनोहरपुर में नक्सलियों का उत्पात, मोबाइल टावर फूंका, लाखों का नुकसान

Chaibasa : चाईबासा जिले के मनोहरपुर प्रखंड के जराइकेला थाना क्षेत्र के कोलबोंगा गांव में बीते शनिवार की देर रात नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. दर्जनों की संख्या में पहुंचे हथियारबंद नक्सलियों ने गांव में स्थापित एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर के उपकरणों को आग के हवाले कर दिया, जिससे लाखों रुपये के उपकरण जलकर खाक हो गए.
 
बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार की देर रात की है. दर्जनों की संख्या में आए नक्सलियों ने सबसे पहले टावर परिसर को घेर लिया. इसके बाद उन्होंने टावर के समीप रखे जनरेटर, बैट्री सेट और सभी विद्युत तारों में आग लगा दिया.आग इतनी भीषण थी कि डीजी सेट, बैटरी बैंक और अन्य महत्वपूर्ण उपकरण पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही