Search

 
 
 

चाईबासा : नक्सलियों ने लगातार तीसरे दिन भी की हत्या, रानू करोबारी था मृतक

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : पश्चिम सिंहभूम में लगातार तीसरे दिन भाकपा माओवादी मिसिर बेसरा के दस्ते ने सुपाई मुंडा की हत्या कर दी. मृतक टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगड़ाहातु गांव का रहने वाला था. सुपाई मुंडा जड़ी मुटी व हड़िया में इस्तेमाल होने वाले रानू का करोबार करता था. उसकी हत्या से पूरे क्षेत्र में दहशत है. एसपी अशुतोष शेखर ने हत्या की पुष्टि करते हुये लगातार न्यूज को बताया कि भाकपा माआवादियों के हेड क्वार्टर को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है. उसी की बौखलाहट दिख रही है. आम जनता को शिकार बनाने में नक्सली लगे हैं. इसे भी पढ़ें : शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-jbvnl-team-set-out-to-investigate-more-bills-coming-from-smart-meters/">शुभम

संदेश इंपैक्ट : स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने की जांच करने उतरी जेबीवीएनएल की टीम
पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर लिया है. मालूम हो कि घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र टोंटो एवं गोईलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीहड़ जंगल नक्सलियों की शरणस्थली बनी हुई है. इसमें से नक्सलियों के एक कैंप को कुछ दिनों पूर्व पुलिस ने ध्वस्त कर गोला, बारूद, पर्चा, बैनर एवं जरूरत की कई चीजे बरामद की थी. इससे भाकपा माओवादी बौखलाए हुए हैं और अब ग्रामीणों की हत्या कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : …तो">https://lagatar.in/so-isro-can-also-postpone-the-soft-landing-on-the-moon-till-august-27/">…तो

चांद पर अंतरिक्ष यान की सॉफ्ट लैंडिंग को 27 अगस्त तक टाल भी सकता है इसरो !

मुखबिरी के आरोप में दो की कर चुके हैं हत्या

इससे पूर्व शनिवार की देर रात को भी जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोवाबेड़ा के समीप नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर बताकर 62 वर्षीय वृद्ध की गला रेत कर हत्या कर दी थी. वहीं रविवार को राजाबासा के लावाबेड़ा गांव में अर्जुन सुरीन नामक एक व्यक्ति की हत्या कर पेड़ पर फंदे से लटका दिया था. हालांकि पुलिस नक्सली घटना होने से साफ इंकार किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही