Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मारादिरी से छोटा कुईड़ा के बीच नक्सलियों ने लगाया दो आईईडी बरामद, पुलिस ने किया नष्ट

Chaibasa (Sukesh kumar) : गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम मारादिरी से छोटा कुईड़ा के बीच जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सोमवार को सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये दो आईईडी को पुलिस ने बरामद किया. एसपी आशुतोष शेखर ने इसकी पुष्टि की. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से नष्ट कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mahaprabhu-went-into-seclusion-after-falling-ill-after-excessive-bathing/">चांडिल

: अत्याधिक स्नान के बाद बीमार पड़ने पर एकांतवास में गए महाप्रभु
मालूम हो कि प्रतिबंधित भाकपा (माओ) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं. 27 मई से एक अभियान टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम तुम्बाहाका एवं अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र तथा गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईडा एवं मारादिरी के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही