Search

 
 
 

चाईबासा : नक्सलियों की साजिश नाकाम, 10 आईईडी और दो स्पाइक होल बरामद

 
Chaibasa : सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया है. नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को गोईलकेरा थाना क्षेत्र के जिम्की इकीर जंगल में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाये गये दस आईईडी और स्पाइक होल को सुरक्षाबलों ने बरामद किया है. बम निरोधक दस्ता ने उसी स्थान पर आईईडी को नष्ट कर दिया. गौरतलब है, कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईडा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र और टोन्टो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया गांव के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-notorious-naxalite-tunesh-oraon-arrested-from-chhattisgarh-5-others-also-arrested/">गढ़वा

: कुख्यात नक्सली टुनेश उरांव छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, 5 अन्य भी दबोचे गये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही