Search

 
 
 

चाईबासा : पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने झोलाछाप डॉक्टर की गोली मारकर हत्या की

 
Chaibasa :  जिले के अति नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र के बांदाबेड़ा गांव में नक्सलियों ने झोलाछाप डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना शुक्रवार देर शाम की बतायी जा रही है. पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने झोलाछाप डॉक्टर जितेन लागुरी की हत्या कर दी. नक्सलियों ने जितेन लागुरी को सामने से गोली मारी है. एक गोली का खोखा उसके घर के दीवार में जा धंसा है. शनिवार सुबह ग्रामीणों ने जितेन लगुरी के घर के पास उसे मृत पाया.

घर से बाहर बुलाकर जितेन को मारी गोली

जानकारी के मुताबिक, जितेन लागुरी शुक्रवार को सामान खरीदने के लिए चाईबासा गये थे. खरीदारी के बाद वह देर शाम बाइक से गांव लौटे. गांव पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की और घर के अंदर घुसे ही थे कि नक्सलियों ने उन्हें बाहर आने को कहा. घर के बाहर निकलते ही नक्सलियों ने उनपर दो गोलियां दागी. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. शनिवार सुबह ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मिली. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही