Search

चाईबासा : नजीर अनवर को जेईई (मेन) में मिला 98.13 पर्सेंटाइल, परिवार ने जताई खुशी

Chaibaaa (Sukesh Kumar) : चक्रधरपुर के बंगलाटांड में रहने वाले फिरोज अनवर के सुपुत्र और पत्रकार शीन अनवर के भतीजे नजीर अनवर को जेईई (मेन) परीक्षा में 98.13 पर्सेंटाइल मिले हैं. इस उपलब्धि पर नजीर का पुरा परिवार हर्षित है. नजीर को एनटीए स्कोर के तहत फिजिक्स में 99.23, केमेस्ट्री में 97.62, गणित में 67.93 पर्सेंटाइल मिले हैं. उसने बीटेक श्रेणी में परीक्षा लिखी थी. नजीर की माता हुस्न बानो व पिता फिरोज अनवर बताते हैं कि नजीर कड़ी मेहनत किया करता था. वह अपनी खुशियों को अपनी पढ़ाई पर कुर्बान कर देता था. पर्व-त्योहार या दूसरा कोई भी खुशी का अवसर होता, वह कार्यक्रमों को छोड़ कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देता था. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-foundation-stone-laid-for-construction-of-public-toilets-in-east-maubhandar-panchayat/">घाटशिला

: पूर्वी मऊभंडार पंचायत में सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

एनआईटी में शिक्षा ग्रहण करने की तैयारी 

नजीर ने किसी भी संस्था या ट्यूटर की मदद नहीं ली. केवल ऑनलाइन पढ़ाई किया करता था. उसने स्वयं मेहनत कर यह अंक अर्जित किया है. नजीर अनवर अब जेईई (एडवांस) की परीक्षा देने की तैयारी में है. जून में परीक्षा होगी, जिसकी तैयारी में वह लगा हुआ है. नजीर के अनुसार यदि जेईई (एडवांस) में उसे अच्छा अंक मिलता है तो कहीं भी आईआईटी ज्वाइंन करेगा. अथवा जेईई (मेन) में प्राप्त अंकों के आधार पर राउरकेला या जमशेदपुर एनआईटी में शिक्षा ग्रहण करेगा. नजीर के इस सफलता पर काफी लोगों ने उसे मुबारकबाद दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp