Search

 
 
 

चाईबासा : कॉलेज स्तर पर कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने की जरूरत - बोयपाई

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : स्थानीय चाईबासा परिसदन में एनएसयूआई जिला महासचिव अनीश कुमार गोप की अध्यक्षता में छात्र वार्ता आयोजित की गयी. इसमें मुख्य रूप से छात्रों के बीच एनएसयूआई के संगठन और छात्रहित के मामलों को तत्परता से उठाने की बातें की गई. मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दीनबंधु बोइपाइ ने छात्रों को एनएसयूआई के इतिहास से अवगत कराया. उन्होंने कॉलेज स्तर पर कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने की बातें कहीं. युवा कांग्रेस नेता सनी पाट पिंगुवा ने छात्रों को संगठित होकर काम करने की नसीहत दी. उन्होंने छात्रों के बीच राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में लोगों और छात्रों के मुद्दे को जोड़ने की बात कही और इस संदेश को कॉलेज के छात्रों तक पहुंचाने का आहवान किया. युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव शिवकर बोइपाई ने कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्र संगठन चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय कुलपति के सामने बातों को रखने की सलाह दी. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-two-arrested-with-555-lottery-tickets-rs-3310-seized/">बहरागोड़ा

: लॉटरी के 555 टिकटों के साथ दो गिरफ्तार, 3310 रुपए भी जब्त

ये थे उपस्थित

मौके पर दीनबंधु बोईपाई, अनीश कुमार गोप, विवेक विशाल प्रधान, सन्नी पाठ पिंगवा, गीतेश कुमार पान, चंद्रमोहन, मुकेश दास, हिमांशु दास, मोहित कुमार, कुर्सो गोप, लक्ष्मण पूरती, रेहान आलम, इशांत पारेय, जोसेफ मार्शल देवगम, जेम्स तियू, ब्रिजेश नायक, मेहताब पूर्ति, चक्रधर देवगम, यशवंत माझी, अमित गोप आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-administration-reached-for-intervention-on-non-payment-of-loan/">जमशेदपुर

: लोन नहीं चुकाने पर दखल दिहानी के लिए पहुंची प्रशासन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही