Search

 
 
 

चाईबासा : संवेदक की लापरवाही के कारण अब तक अधूरी है नीमडीह जलापूर्ति योजना

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सदर प्रखंड के नीमडीह पंचायत में घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की जा रही जलापूर्ति योजना संवेदक की लापरवाही के कारण अब तक अधूरी पड़ी हुई है. इस योजना के तैयार हो जाने से पंचायत के दो बड़े राजस्व गांव नीमडीह तथा गुटृटूसाईं के 19 टोला के लगभग 3000 से अधिक घरों में पानी की सप्लाई इस जलापूर्ति योजना के माध्यम से की जानी थी. इसके लिए पंचायत क्षेत्र में लगभग 70 प्रतिशत पाइप लाइन बिछाने का काम भी कर लिया गया है, टंकी का भी निर्माण कार्य पूरा हो चूका है. परंतु पाइपलाइन को पानी के कनेक्शन से जोड़ने का काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-youth-injured-in-road-accident-near-bedakenduda-village-serious/">मनोहरपुर

: बेड़ाकेंदुदा गांव के पास सड़क दुर्घटना में युवक घायल, गंभीर

मुखिया के प्रयास से भी नहीं हो पाया पूर्ण कार्य

पाइपलाइन को दुरुस्त कर जलापूर्ति शुरू कराने को लेकर पंचायत की मुखिया सुमित्रा देवगम लगातार प्रयासरत है. उनका कहना है कि संवेदक की लापरवाही के कारणपाइप लाइन का कार्य धीमी गति से चल रहा है. अगर यह हो जाता तो पंचायत के ग्रामीणों को जलापूर्ति योजना का फायदा मिल सकता था. यह कार्य जल्द हो पाएगा यह कहना बड़ा मुश्किल लग रहा है. जलापूर्ति योजना की देखरेख कर रहे पेयजल स्वच्छता प्रमंडल चाईबासा के कनीय अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि कुछ तकनीकी खामियां है जिनकी वजह से यह काम रुका हुआ है. अब संवेदक को बोलकर उस खामियों को दूर करा कर जल्द से जल्द जलापूर्ति शुरू कर दिया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही