Search

 
 
 

चाईबासा : महिला कॉलेज में परीक्षा में बरती जा रही है लापरवाही - छात्र संघ

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : महिला कॉलेज में पिछले कई दिनों से यूजी सेमेस्टर वन की परीक्षा में लापरवाही बरती जा रही है, जिसको लेकर कॉलेज प्रशासन सुधार नहीं कर रहा है. यह बातें गुरुवार को एक बयान जारी कर कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ के सचिव सुबोध महाकुड़ ने कही. उन्होंने कहा कि 23 अगस्त को होने वाली परीक्षा में 24 अगस्त का प्रश्न पत्र वितरण करना दुर्भाग्यपूर्ण है. एक दिन पहले ही प्रश्नपत्र लीक होना यह साबित करता है कि कॉलेज में परीक्षा नियंत्रक की निगरानी में कार्य सही नहीं हो रही है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-health-check-up-camp-organized-at-primary-sub-health-center/">चाईबासा

: प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

महिला कॉलेज के प्रभारी को हटाने की मांग

छात्र संघ ने कुलपति से मांग किया कि महिला कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक संगीत लकड़ा व प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. प्रीतिबला सिन्हा को अविलंब हटाया जाए इसके साथ ही 24 अगस्त के परीक्षा को रद्द कर अलग से तिथि निर्धारित कर विद्यार्थियों का योगा विषय की परीक्षा ली जाए. उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर राजभवन के पास पत्राचार की जाएगी. इसमें अब तक की स्थिति का सभी ब्यूरो राजभवन को भेजा जाएगा. साथ ही राज्यपाल से मांग किया जाएगा कि महिला कॉलेज के प्रभारी पर उचित कार्रवाई करते हुए इसे अविलंब हटाया जाए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही