Search

 
 
 

चाईबासा : नेहरू युवा केंद्र ने किया जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में एसोसिएशन फुटबॉल मैदान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को जिला खेल पदाधिकारी राजेश चौधरी ने किया. कार्यक्रम में बीते महीनों में आयोजित प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के सभी विजेता युवा क्लब के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इनमें पारसी क्लब मंझारी प्रखंड की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि कॉस्को लवर क्लब सदर प्रखंड की टीम दूसरे स्थान पर रही. 100 मीटर महिला वर्ग में सुंगंधी पूर्ति प्रथम, सुक्रमणि पूर्ति द्वितीय, भवानी बुदिवोली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. इसके साथ ही 1600 मीटर पुरुष वर्ग में प्रथम चंद्रमोहन बुदिवोली, द्वितीय सुले गोप और तृतीय मनोज गोप रहे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-vanvasi-kalyan-kendras-meeting-cum-forest-food-program-organized/">चक्रधरपुर

: वनवासी कल्याण केंद्र का मिलन सह वनभोजन कार्यक्रम आयोजित

 मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया गया पुरस्कृत

इस प्रतियोगिता में युवा क्लब के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कार्यक्रम के उपरांत विजेता टीम को कप, मेडल, जर्सी सेट, फुटबॉल एवं प्रमाण पत्र देकर मनोबल बढ़ाया गया. मौके पर मुख्य रूप से सुशील कुमार पूर्ति, राजेंद्र जोनको सहित केंद्र के जिला युवा अधिकारी क्षितिज, कार्यक्रम एवं लेखा सहायक गिरिजानंद रत्नाकर, भीमसेन पिंग्वा, पंकज कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवी सुषमा डे, ऋतु कुमारी सिन्हा एवं विभिन्न प्रखंडों से आए राष्ट्रीय युवागण, युवा क्लब के सदस्य और स्थानीय जनप्रतनिधि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही