Search

 
 
 

चाईबासा : टोंटो में मुर्गे को लेकर आपस में भिड़े पड़ोसी, मारपीट में दोनों पक्ष से चार लोग घायल

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : टोंटो थाना क्षेत्र के केजरा गांव में एक मुर्गे को लेकर पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस घटना में दोनों पक्ष से कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल में दो बुजुर्ग भी शामिल है. घटना संबंध में मिली जानकारी के अनुसार टोंटो प्रखंड के खेजरा गांव निवासी केरसे हेस्सा के घर अरटूवा दास का मुर्गा चला गया था. मुर्गा घर में घुस जाने से पड़ोसी केरसे हेस्सा नाराज हो गया और अरटूवा दास को भला-बुरा कहने लगा. इस बीच केरसे हेस्सा ने अरटूवा दास के परिवार पर हमला बोल दिया. दोनों परिवार के सदस्य आपस में भीड़ गए और जमकर मारपीट की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mithu-sarkar-general-secretary-geeta-rinku-and-sarita-became-vice-president-of-bjmo-mahila-morcha-baridih/">जमशेदपुर

: मिठू सरकार महामंत्री, गीता, रिंकू व सरिता बनी भाजमो महिला मोर्चा बारीडीह की उपाध्यक्ष

घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

इस घटना में बुजुर्ग दशमा दास को भी गंभीर चोटे आई है. इसके अलावा कारजी दास व सिंगराई दास को भी चोट लगी है. कुल चार लोगों पर रड से हमला किया गया. सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिलते ही गांव पहुंची जिसके बाद हमलावर के साथ घायल लोगों को इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल चाईबासा ले गई. चिकित्सकों के मुताबिक सभी खतरे से बाहर है. इधर, पुलिस ने हमलावर को भी गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि उनका भी इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. मारपीट के दौरान उसे भी चोट आई है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-principal-of-ghatkudi-upgraded-middle-school-of-saranda-is-not-coming-to-school-for-last-six-years-future-of-children-in-balance/">किरीबुरू

: सारंडा के घाटकुड़ी उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्राचार्य पिछले छह वर्षों से नहीं आ रहे स्कूल, अधर में बच्चों का भविष्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही