Chaibasa (Sukesh kumar) : झींकपानी थाना क्षेत्र के टुटूगुटू निवासी रमेश चंद्र पुर्ति ने उपायुक्त (डीसी) से अपने चाचा प्रधान पुर्ति के खिलाफ चल-अचल संपत्ति हड़पने की लिखित शिकायत की है. उन्होंने उपायुक्त के नाम उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर कहा है कि चाचा प्रधान पुर्ति ने बंटवारे के पहले ही मेरे चल-अचल संपत्ति पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है. उसने करीब एक एकड़ पुस्तैनी कृषि जमीन वार्षिक साठ हजार रुपये में बंधक दे दी है. दादा द्वारा रोपे गये पंद्रह गम्हार पेड़ काटकर बेच दिया. मेरी मर चुकी दोनों फुफुओं के लाखों रुपये के सोने के आभूषण भी बेच दिये. मेरे पिता के साथ जमीन का बंटवारा किये बिना चाचा ने उसपर तालाब तथा कुंआं भी बनवा लिया. इतना ही नहीं, गांव के सरकारी चापाकल से पानी लेने तथा मवेशियों का घर बनाने से भी रोक रहा है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-villagers-angry-due-to-high-mast-light-failure-at-bansda-chowk/">बहरागोड़ा
: बांसदा चौक पर हाई मास्ट लाइट खराब होने से ग्रामीण नाराज
: जगन्नाथपुर के विभिन्न पंचायत में विश्व बाल श्रम रोकथाम दिवस मनाया गया [wpse_comments_template]
: बांसदा चौक पर हाई मास्ट लाइट खराब होने से ग्रामीण नाराज
बड़े भाई की हत्या करने की कर चुके है प्रयास
रमेश चंद्र ने कहा कि जमीन विवाद में बड़े भाई की हत्या करने का प्रयास कर चुके है. ज्ञापन में रमेश चंद्र ने कहा है कि प्रधान पुर्ति ग्रामसभा की बात भी नहीं सुनता है. ऐसे में प्रधान पुर्ति कभी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है. ढाई वर्ष पहले 27 जनवरी 2021 को भी उसने झींकपानी के अंचलाधिकारी से इसकी शिकायत की थी. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-world-child-labor-prevention-day-was-celebrated-in-various-panchayats-of-jagannathpur/">किरीबुरू: जगन्नाथपुर के विभिन्न पंचायत में विश्व बाल श्रम रोकथाम दिवस मनाया गया [wpse_comments_template]
Leave a Comment