Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस

Chaibasa (Sukesh kumar) : सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती कांग्रेस भवन चाईबासा में मनाई गई. कांग्रेसियों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया. नेताजी की जयंती पर कांग्रेसियों ने कहा कि नेताजी ओजस्वी भाषण से देश के आजादी में अग्रणी भूमिका निभाई. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रहते हुए लोगों को एक होकर स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया. आजाद हिन्द फौज की स्थापना करने के पीछे उनका मकसद रहा था कि साम्राज्यवादी अंग्रेजी हुकूमत को सिर्फ सत्याग्रह के साथ हम नहीं हटा पाएंगे. इस लिए युवाओं से आवाह्न किया कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा के जय घोष के साथ अंग्रेजों के विरुद्ध हुंकार भरते हुए अपनी अतुलनीय सहभागिता निभाई. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-kishor-sangh-celebrated-the-birth-anniversary-of-netaji-subhash-chandra-bose-in-rupushkundi/">चाकुलिया

: रूपुषकुंडी में किशोर संघ ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

अपने कर्तव्यों का निर्वहन मरते दम तक किया

किसी भी संगठन को चलाने के लिए दोनों तरह के दल की आवश्यकता पड़ती है. जहां नरम होना है वहां नरम और जब लगा कि नरमी से कार्य सिद्धि नहीं होगा तो गर्म दल विचारधारा की अति आवश्यता पड़ने लगती है, जिसका निर्वाहन भारत के वीर सपूत ने मरते दम तक निभाया. मौके पर कांग्रेस के चंद्रशेखर दास, त्रिशानु राय, प्रीतम बांकिरा, सुनीत शर्मा, जितेन्द्रनाथ ओझा, घनश्याम गागराई, दिकु सावैयां, सन्नी संदीप देवगम, जंग बहादुर, राकेश कुमार सिंह, जितु बारी, विजय सिंह तुबिद, जगदीश सुंडी, नंद गोपाल दास, रवि कच्छप, गणेश कोड़ा, रूप सिंह बारी, सचिन देवगम, सुशील कुमार दास सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही