Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम भारत स्काउट एंड गाइड की नई कमिटी गठित

Chaibasa:  एसपीजी गर्ल्स हाई स्कूल चाईबासा में शनिवार को पश्चिम सिंहभूम जिले की भारत स्काउट एंड गाइड की नई काउंसिल एवं कार्यसमिति का गठन करने के लिये जिले के सभी मध्य, उच्च और प्लस टू उच्च विद्यालय के नामित शिक्षकों की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई थी. बैठक में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी नीरजा कुजुर मौजूद थीं. उन्होंने पहले राज्य की इकाई से संपर्क कर जिले में एक अस्थाई कमिटी गठित की थी. शनिवार को उसी को पुनः स्थाई कमिटी के रूप में नए सिरे से पूरे जिले के सभी विद्यालयों के नामित शिक्षकों के उपस्थिति में गठित की गई.बैठक में आरईईओ अभय कुमार सिंह भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:  चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-patanjali-class-became-the-winner-in-sanskrit-general-knowledge-competition/">चाईबासा:

संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में पतंजलि वर्ग बना विजेता

नई काउंसिल के पदाधि‍कारी

[caption id="attachment_340833" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/25jun12a.jpg"

alt="" width="600" height="258" />
कार्यक्रम में उपस्थित नामित शिक्षक.[/caption] नई काउंसिल में सर्वसम्मति से मुख्य संरक्षक मुकुंद रूंगटा एसआर रूंगटा ग्रुप,  सभापति, उपायुक्त अनन्य मित्तल, उपसभापति सुचिंद्र बड़ाईक अनुमंडल विकास पदाधिकारी सदर चाईबासा,  डॉक्टर शशिलता असिस्टेंट प्रोफेसर एचओडी हिंदी विभाग कोल्हान यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट,  नितिन प्रकाश सीनेट मेंबर कोल्हान यूनिवर्सिटी,  मधुसूदन अग्रवाल प्रेसिडेंट चैंबर ऑफ कॉमर्स चाईबासा,  श्याम लाल महतो डायरेक्टर मधुसूदन महतो ट्रेनिंग कॉलेज चक्रधरपुर एवं  मिस कस्तूरी बोयपाई पूर्व प्रिंसिपल टाटा कॉलेज चाईबासा बनाई गई. कार्यसमिति में जिला सचिव सत्यनारायण साव,  संयुक्त सचिव कंचन वंदना कुजुर, सहायक सचिव मनोज राउत, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो को बनाया गया.

अतिथि एवं पर्यवेक्षक के रूप में यह थे उपस्थित

नई कमिटी में उपाध्यक्ष पद पर नामित हुईं विशिष्ट अतिथि डॉ. शशिलता ने पुनः इस तरह से एक नई पहल का स्वागत करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर फिर से एक ऐसी इकाई का गठन कर रहे हैं,  जो बच्चों को शारीरिक, मानसिक सभी तरीके से मजबूत बनाने का कार्य करेगी. उन्‍होंने सभी से भरपूर सहयोग की अपील की. अतिथि एवं पर्यवेक्षक के रूप में संयुक्त सचिव झारखंड नरेश कुमार, चांदमनी मोदी भारत स्काउट गाइड जिला सचिव पूर्वी सिंहभूम एवं उदित नारायण डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर रॉबर्स पूर्वी सिंहभूम ने सभी नामित शिक्षकों को आगे के लिये दिशा निर्देश दिया तथा आज की जिला इकाई के गठन में मार्गदर्शन किया. श्याम कुमार शर्मा राज्य प्रतिनिधि ने जिला इकाई गठन करने में भरपूर सहयोग किया.

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने की अध्यक्षता

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी नीरजा कुजुर ने की तथा सभा संचालन एसके शर्मा द्वारा किया गया. धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप कुमार महतो ने किया. आज के कार्यक्रम में जिला सचिव सत्यनारायण साव की अहम भूमिका रही. कार्यक्रम में कशमिर कान्डेयांग, अर्जुन सिंह भुमिज, गीता हेंब्रोम, जोहन गुड़िया, सागर साव, अरुण कुमार, मेरी मगदली बारला, मालती‌ जेराई, सुरेश प्रसाद सुरिन, विजय‌ सिहं बानरा, दिनेश चन्द्र बिरुवा, सामु बारी, विमल किशोर वोयपाई भी मुख्‍य रूप से उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें: बीजेपी">https://lagatar.in/bjp-celebrated-black-day-deepak-prakash-said-opposition-to-democracy-in-congresss-dna/">बीजेपी

ने मनाया काला दिवस, दीपक प्रकाश बोले- कांग्रेस के डीएनए में लोकतंत्र का विरोध
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही