Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : काशी साहू कॉलेज में पीजी स्तर पर नए कोर्स का होगा संचालन, कोल्हान विवि ने बनायी कमेटी

Chaibasa (Sukesh Kumar) : काशी साहू कॉलेज, सरायकेला में पीजी स्तर पर अब नए कोर्स का संचालन होगा. इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. काशी साहू कॉलेज ने कोल्हान विश्वविद्यालय को एक प्रस्ताव भेजा है, जिसमें स्नातकोत्तर में एमएससी, स्टडी ऑफ ज्योग्राफी व एनसीसी की पढ़ाई कराने की मांग की गयी है. प्रस्ताव के आधार पर विवि ने तैयारी शुरू कर दी है. इस मामले को एकेडमिक काउंसिल की बैठक में रखा गया था. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-108-ambulance-service-in-community-health-center-in-bad-condition/">चाकुलिया

: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 एंबुलेंस सेवा बदहाल

विद्यार्थियों को अन्य कॉलेजों का नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर 

वहीं, कॉलेज प्रशासन की ओर से बताया गया कि ज्योग्राफी में स्नातक की पढ़ाई होती है. यदि स्नातकोत्तर की पढ़ाई आरंभ होगी तो यहां के विद्यार्थियों को पीजी करने के लिये अन्य कॉलेजों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. दूसरे शहर जाने में विद्यार्थियों को काफी परेशानी होती है. इसके अलावा एनसीसी की पढ़ाई भी होनी चाहिए. इसे भी पढ़े : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-the-road-leading-to-the-deity-place-and-the-crematorium-in-murup-village-is-dilapidated/">सरायकेला

: मुरूप गांव में देवी स्थल व श्मशान जाने वाली सड़क जर्जर
इधर, मामले को गंभीरता से लेते हुये विवि ने एक कमेटी तैयार कर ली है. साथ ही बुनियादी सुविधा की जांच कर आगे की प्रक्रिया शुरू करने पर विचार किया जा रहा है. मालूम हो कि काशी साहू कॉलेज में बॉटनी, जुलॉजी, अंग्रेजी व अर्थशास्त्र विषयों के शिक्षकों की भारी कमी है. लेकिन इस पर विचार नहीं किया जा रहा है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-lakh-fraud-in-jugsalai/">जमशेदपुर

: जुगसलाई में चार लाख की धोखाधड़ी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही