Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सांसद की पहल पर नवागांव में लगा नया ट्रांसफार्मर

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : झीकपानी प्रखंड के नवागांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था. इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी. ग्रामीणों ने इसे बदलने का आग्रह किया था. बुधवार को खराब ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया और सांसद गीता कोड़ा के निर्देश पर विद्युत विभाग ने नया ट्रांसफार्मर ग्रामीणों को उपलब्ध करा दिया. ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर दिलवाने में सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ तामसोय, झींकपानी प्रखंड अध्यक्ष सिकुर गोप, सिंगराय गोप, प्रताप तामसोय का अहम योगदान रहा. इस पहल के लिए नवागांव के ग्रामीणों ने सांसद गीता कोड़ा के प्रति आभार जताते हुए प्रसन्नता जाहिर की. कहा कि हर समस्या के समाधान की दिशा में सांसद मुखर रहती है. कई दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को सांसद के निर्देश से ही बदला गया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-dig-inspected-kandra-police-station/">आदित्यपुर

: कांड्रा थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही