Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : बाहा पर्व के अवसर पर न्यू हो वीडियो सॉन्ग बुरु बितेर हुआ रिलीज

Chaibasa (Sukesh kumar) : प्रकृति का महापर्व बाहा पर्व (सरहुल) के अवसर पर नया हो एलबम रिलीज किया गया. सदियों से हो समाज में सुप्रसिद्ध पारम्परिक बाहा पर्व गीत बुरु बितेर को शनिवार के आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है. इस सदाबहार गाने को गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत कुईड़ा पंचायत के मुखिया डॉ दिनेश बोईपाई के हाथों से यूट्यूब चैनल कडसोम बाहा एंटरटेनमेंट पर रिलीज किया गया. खूंटपानी प्रखंड के बुनुमदा: के बाहा पर्व के पावन अवसर पर यह वीडियो सॉन्ग रिलीज किया गया. विशेष अतिथि के रूप में मौजूद सिंहभूम आदिवासी समाज रांची के पूर्व सचिव शंकर हेम्ब्रम ने बताया कि वीडियो सॉन्ग बुरु बितेर हो समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-truck-enters-roadside-drain-no-casualties/">चांडिल

: सड़क किनारे नाली में घुसा ट्रक, कोई हताहत नहीं
इस सदाबहार वीडियो सॉन्ग को कोल्हान में बेहद ही पसंद किया जा रहा है. वर्तमान में यह गाना काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. दो दिन में ही यह गाना लोगों के जुबान पर आ चुका है. इसे अच्छे व्यूज, लाइक एवं कमेंट मिल रहे और इसे अनेक लोगों द्वारा सोशल साइट्स पर शेयर किया जा रहा है. निर्मल पुरती एवं सत्यवान गागराई ने इस गाने के माध्यम से अपने कॉलेज के समय को याद करते हुए बताया कि बचपन से यह गाना हमें बेहद पसंद है. इस गाने पर हमलोग हर्ष उल्लास से नृत्य किया करते थे. गाना सुनकर वही सुनहरी यादें ताजा हो गईं. इस गाना के निर्माता डॉ दिनेश बोईपाई एवं निर्देशक चोटन सिंकु हैं. मुख्य किरदार में अरुण मुण्डरी एवं प्रेमा मुण्डरी हैं. इस भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/when-rahul-gandhi-gave-mysore-pak-to-tamil-nadu-chief-minister-mk-stalin-was-overwhelmed/">राहुल

गांधी ने दिया मैसूर पाक, तो अभिभूत हो गये तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन
इस गाने को अरुण मुण्डरी एवं तुरी गिलुआ द्वारा लिखा गया है. इसे अरुण मुण्डरी एवं निर्मला किस्कु के सुरों से सजाया गया है. इसकी धुन बंटी स्टूडियो, रांची द्वारा तैयार किया गया है. नृत्य मंडली में बुनुमदा: गांव की लड़कियां मौजूद हैं. वाद्य यंत्र वादक निरंजन, सत्यनंद, बासु, कृष्णा आदि इस गाने को सिंहभूम आदिवासी समाज रांची के पूर्व सचिव शंकर हेम्ब्रम, पूर्व मुखिया सुदामा हाईबुरु, दुम्बी मुण्डरी, निर्मल पुरती, लोरेंस, सत्यवान गागराई, मौजूद कलाकार एवं ग्राम वासियों की गरिमामई उपस्थिति में रिलीज किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही