Chaibasa (Sukesh kumar) : झामुमो जिला समिति ने मंगलवार को चाईबासा स्थित जिला परिषद कार्यालय सभागार में अभिनन्दन समारोह आयोजित किया. इस दौरान जिला में नवगठित वर्ग संगठनों के जिला पदाधिकारियों तथा चाईबासा और चक्रधरपुर नगर समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत और अभिनंदन किया. इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय समिति के सदस्य विधायक दीपक बिरुवा ने जिला पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया. समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्टी संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया. उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर संगठन की मजबूती और स्थानीय जनमुद्दों को लेकर आन्दोलनात्मक गतिविधियों से ही हम 2024 के लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं. सेल प्रबंधन द्वारा किरीबुरू-मेघाहातुबुरु के हटिंग एरिया सहित सेल के लीज एरिया में वर्षों से बसे हजारों लोगों को उजाड़ने का प्रयास करने पर गहरा चिंता व्यक्त की. कहा कि किरीबुरू-मेघाहातुबुरु समेत जिला के अन्य हिस्सों में जहां कहीं भी इस तरह की समस्याएं हैं, उसके लिए जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला समिति का एक प्रतिनिधिमंडल उन क्षेत्रों का दौरा कर समस्या का हल ढूंढ़ने का प्रयास करेगा. जरूरत पड़ने पर सेल के खिलाफ जोरदार आंदोलन भी किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-demand-for-compensation-to-the-relatives-of-deceased-amita-tirkey/">मनोहरपुर
: मृत अमिता तिर्की के परिजनों को मुआवजा देने की मांग
: मृत अमिता तिर्की के परिजनों को मुआवजा देने की मांग
Leave a Comment