Search

 
 
 

चाईबासा : माहुरी वैश्य मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सचिव ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : चाईबासा स्थित पुरानी गुदड़ी में मंगलवार को माहुरी वैश्य मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ. इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुजीत कुमार राम एवं सचिव केशव प्रसाद को को सपथ दिलाई गई. मौके पर चुनाव के मुख्य प्रभारी ऋतुराज प्रसाद मौजूद थे, उन्होंने ही दोनों को शपथ दिलाई. बता दें कि चुनाव प्रक्रिया 4 सितंबर को शुरू हुई थी जो 12 सितंबर को संपन्न हुई. इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष दिलीप राम ने अपनी बातों को रखते हुए कहा कि कैसे समाज को एकीकृत किया जा सकता है. इसके पश्चात पूर्व सचिव ने भी अपनी बातों को समाज के समक्ष रखा. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-gua-police-arrested-two-warranties-who-were-absconding-sent-to-jail/">नोवामुंडी

: गुवा पुलिस ने फरार चल रहे दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

समाज के सभी सदस्यों को आगे आने की अपील

माहुरी वैश्य मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार एवं सचिव केशव प्रसाद ने पूरे समाज का धन्यवाद दिया और अपने आने वाले कार्यकाल के बारे में चर्चा की. सचिव केशव प्रसाद ने बताया कि प्रत्येक माह के अंत में समाज की एक बैठक आयोजित की जाएगी. जिसमें समाज के प्रत्येक घर से कम से कम एक सदस्य को बैठक में सम्मिलित होना अनिवार्य होगा. उन्होंने आगे कहा कि हमने अपने सामाजिक दायित्व को पूरा करने के लिए समाज के प्रत्येक सदस्य को एक साथ आगे आना होगा जिससे समाज में एकता बनी रही. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-many-work-affected-in-block-office-due-to-strike-of-circle-workers/">चाकुलिया

: अंचलकर्मियों की हड़ताल से प्रखंड कार्यालय में कार्य प्रभावित

यह थे कार्यक्रम में उपस्थित

कार्यक्रम में माहुरी वैश्य मंडल पुरानी कार्यसमिति के सभी सदस्य, महिला समिति की सचिव शीला एवं पूरी कार्यसमिति सदस्य और माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के अध्यक्ष सर्वेश प्रसाद, सचिव अलंकार कुमार राम के साथ नवयुवक समिति की पूरी कार्यसमिति के सदस्य तथा समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही