Search

 
 
 

चाईबासा : नव नामांकित छात्र-छात्राओं का विद्यालय में हुआ स्वागत

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : चाईबासा स्थित एसपीजी मिशन बालक मध्य विद्यालय में 2023-24 हेतु नव नामांकित छात्र-छात्राओं का पूरे हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया. सोमवार को आयोजित इस स्वागत समारोह में प्रधानाध्यापक राज किशोर साहू ने सभी छात्रों को रिबन पहनाकर व उपहार देकर स्वागत किया. सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा भी नव नामांकित बच्चों का स्वागत किया गया. इस अवसर पर राज किशोर साहू ने छात्रों का सर्वांगीण विकास हेतु अध्यापन कार्य नियमानुसार व समय से करने सहित अपनी उपस्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया. कार्यक्रम की सफलता में सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शांता तोपनो, नारायण सिंह बोदरा, आभा गोराई, ओमंती हेलेन लुगुन, तेरेसा तोपनो, ज्योति देवगम, पुष्पा सोले, जेनेट मेरी बोयपाई, नेहा प्यारी बालमुचू, सोनिया लोमगा, फूलन कुमारी तांती,आशा पौल, सिलवंती कंडुलना, आशा भुईयां, मारसल सुंडी एवं अभिभावक सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बिरसा">https://lagatar.in/birsa-munda-central-jail-superintendent-hamid-akhtar-reached-ed-office-interrogation-started/">बिरसा

मुंडा केंद्रीय कारा के अधीक्षक हामिद अख्तर पहुंचे ईडी ऑफिस, पूछताछ शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही