Search

 
 
 

Chaibasa News:  गुवा के कारो नदी किनारे खेलने गया 13 वर्षीय बच्चा लापता, नदी में डूबने की आशंका

पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली कारो नदी में एक 13 वर्षीय बच्चा लापता हो गया है. घटना के बाद से परिजन और स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुटे हुए हैं. बच्चे के नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है. सोमवार को भी बच्चे की खोजबीन किया गया, लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका.
 
लापता बच्चा पावन कुमार पान की खोजबिन जारी

Amit Kumar

Nowamundi: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली कारो नदी में एक 13 वर्षीय बच्चा लापता हो गया है. घटना के बाद से परिजन और स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुटे हुए हैं. बच्चे के नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है. सोमवार को भी बच्चे की खोजबीन किया गया, लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका. 

 

चाईबासा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें:


संभावित स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा तलाश की जा रही है. वहीं, बच्चे के नदी में डूबने की आशंका को देखते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बचाव अभियान तेज करने की मांग की है.
 
बताया जाता है कि पावन कुमार पान उर्फ रिषु अपने कुछ दोस्तों के साथ खेलने के लिए कारो नदी के किनारे गया था. रविवार शाम नदी किनारे रहने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया, जिसके बाद वह पानी में गिर गया. इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है. 

 

लापता बच्चे की पहचान पावन कुमार पान के रूप में हुई है, जिसे स्थानीय लोग रिषु के नाम से जानते हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि पावन डीएवी स्कूल में पढ़ता था. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा नदी में उसकी तलाश शुरू की. 


सोमवार को भी बच्चे की खोजबीन जारी रही. संभावित स्थानों पर, बच्चे के नदी में डूबने की आशंका को देखते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बचाव अभियान तेज करने की मांग की है. इधर इस संबंध थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे की तलाश जारी है. इसे लेकर एनडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही