Search

 
 
 

Chaibasa News: चक्रधरपुर में ब्राउन शुगर तस्करी के 5 आरोपी गिरफ्तार, 75 पुड़िया बरामद

पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चक्रधरपुर में सक्रिय ब्राउन शुगर तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चक्रधरपुर में सक्रिय ब्राउन शुगर तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया. 

Uploaded Image
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 75 पुड़िया ब्राउन शुगर (करीब 16.75 ग्राम), एक टीवीएस बाइक तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. सभी आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. एसडीपीओ डॉ.सैयद मुस्तफा हाशमी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम ने चक्रधरपुर के विभिन्न जगहों पर 8 जुलाई को छापेमारी की.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/ranchi-preparations-for-the-jagannathpur-rath-mela-intensify-dgp-reviews-security-arrangements

https://lagatar.in/when-youve-had-your-fill-mountains-come-to-jharkhand-gearing-up-to-carve-a-new-identity-in-tourism

 

पुलिस ने पुराना बस्ती स्थित एक मकान में छापेमारी कर शेखर सुमन साहू और शुभम वर्मण को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान शेखर के पास से 11.1 ग्राम (40 पुड़िया) तथा शुभम के पास से 2 ग्राम (10 पुड़िया) ब्राउन शुगर बरामद हुआ. पूछताछ के आधार पर ब्राउन शुगर के आपूर्तिकर्ता आशिफ शेख उर्फ बंगाला को भी गिरफ्तार कर लिया गया. 


वहीं पोर्टरखोली क्षेत्र में छापेमारी कर अभिषेक प्रमाणिक उर्फ अजय और मुकेश राम रवि उर्फ बबना को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से 3.5 ग्राम (24 पुड़िया) और 0.15 ग्राम (एक पुड़िया) ब्राउन शुगर बरामद हुआ. पूछताछ में आरोपियों ने संगठित गिरोह के रूप में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने की बात स्वीकार की है. पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर आगे की जांच में जुटी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही