- -मनोहरपुर में 77वें वन महोत्सव में शामिल हुए विधायक, ग्रामीणों के बीच उपयोगी सामग्रियों का हुआ वितरण
Shambhu Kumar
Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा वन प्रमंडल के तत्वावधान में सोमवार को मनोहरपुर प्रखंड के साइडिंग में 77वें वन महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनोहरपुर विधायक जगत माझी शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें:
उनके साथ सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) अभिरुप सिन्हा, आईएफएस अनुराधा मिश्रा, बीडीओ शक्ति कुंज, डीएसपी डेविड ए डोडराय, रेंजर रामनंदन राम, परमानंद रजक, मुखिया अशोक बांदा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे.
कार्यक्रम के दौरान सारंडा क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच चावल रखने के लिए ड्रम, महुआ संग्रहण के लिए महुआ नेट, उन्नत चूल्हा, ग्रीन बिन सहित अन्य उपयोगी सामग्रियों का वितरण किया गया. इस मौके पर विधायक जगत माझी, डीएफओ, रेंजर आदि ने पौधरोपण किया.
विधायक जगत माझी ने कहा कि वन महोत्सव का उद्देश्य केवल पेड़ लगाना ही नहीं, बल्कि जंगलों और वहां रहने वाले लोगों के जीवन की रक्षा करना भी है. उन्होंने कहा कि सारंडा जैसे वन क्षेत्रों के प्राकृतिक संसाधनों का लाभ सबसे पहले यहां रहने वाले लोगों को मिलना चाहिए. उन्होंने वन विभाग से अपील की कि सारंडा क्षेत्र में भी ऐसी योजनाएं शुरू की जाएं, जिससे स्थानीय ग्रामीणों की आय बढ़े और उनका जीवन स्तर बेहतर हो.
सारंडा डीएफओ अभिरुप सिन्हा ने कहा कि वन महोत्सव का मुख्य उद्देश्य वनरोपण और वन संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि वन संपदा को आजीविका का मजबूत माध्यम बनाया जा सकता है. इसके लिए ग्रामीणों से करंज, महुआ सहित अन्य उपयोगी पौधों का अधिक से अधिक रोपण करने की अपील की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment