Search

 
 
 

Chaibasa News: झींकपानी-हाटगम्हरिया में गलत पार्किंग करने वाले 22 वाहनों पर कार्रवाई

Chaibasa News: मंगलवार शाम झींकपानी-हाटगम्हरिया सड़क पर संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया. इस दौरान गलत तरीके से वाहन पार्क करने वाले 22 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई. पुलिस पदाधिकारी बहमन टूटी ने कहा कि गलत एवं खतरनाक तरीके से वाहन पार्क करना सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन सकता है.
 
वाहन चेकिंग अभियान

Shambhu Kumar 

Chaibasa News: सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग, पुलिस एवं सड़क सुरक्षा टीम की ओर से मंगलवार शाम झींकपानी-हाटगम्हरिया सड़क पर संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया. इस दौरान गलत तरीके से वाहन पार्क करने वाले 22 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई.


इसे भी पढ़ें:


अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहमन तुती, पुलिस उपाधीक्षक सह झींकपानी थाना प्रभारी अमित कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रजीव कुमार तथा सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य शामिल रहें. 


निरीक्षण के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार ने भारी वाहन चालकों को सुरक्षित पार्किंग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि वाहन पार्क करते समय एक चक्का सड़क से नीचे उतारकर पार्किंग करें, ताकि सड़क पर अन्य वाहनों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो. उन्होंने चालकों से अपील की कि वे सड़क के एक ही तरफ निर्धारित पार्किंग लाइन में अपने वाहन खड़े करें. 


साथ ही, यातायात की विपरीत दिशा में सड़क के दूसरी ओर वाहन पार्क करने से बचें. इससे यातायात व्यवस्था सुचारू रहेगी और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी.उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी.उन्होंने कहा कि इस तरह का जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.


वहीं, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहमन टूटी ने कहा कि गलत एवं खतरनाक तरीके से वाहन पार्क करना सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन सकता है. इस मौके पर थाना के अन्य अधिकारी व जवान मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही