Search

 
 
 

Chaibasa News : एडीआरएम ने बंडामुंडा-राउरकेला-विमलगढ़ रेल सेक्शन का किया निरीक्षण

Chaibasa News : टीम ने रेलखंड में सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की. इसके बाद टीम बंडामुंडा पहुंची और वहां सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की जांच की. इसके पश्चात बंडामुंडा से डूमेरता होते हुए विमलगढ़ के बीच विभिन्न स्थानों पर जायजा लिया.
 
निरीक्षण करते एडीआरएम

Shambhu Kumar

 
Chakradharpur News : चक्रधरपुर रेल मंडल के एडीआरएम (इंफ्रा) अमितेंद्र त्रिपाठी ने शुक्रवार को बंडामुंडा-राउरकेला-डूमेरता-विमलगढ़ रेल सेक्शन में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. उन्होंने सुरक्षा के बिंदुओं व उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया. एडीआरएम अमितेंद्र त्रिपाठी मंडल सुरक्षा अधिकारी व सुरक्षा विभाग की टीम के साथ सबसे पहले राउरकेला पहुंचे.


टीम ने रेलखंड में सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की. इसके बाद टीम बंडामुंडा पहुंची और वहां सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की जांच की. इसके पश्चात बंडामुंडा से डूमेरता होते हुए विमलगढ़ के बीच विभिन्न स्थानों पर जायजा लिया. इस दौरान पॉइंट क्रॉसिंग, रेलवे गेट, फीडर काउंटर, रिलीफ ट्रेन साइडिंग व अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई.


अधिकारियों ने सुरक्षा नियमों के अनुपालन और उपकरणों की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया.एडीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि रेलखंड पर मालगाड़ियों का परिचालन अधिक होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखें. सुरक्षा उपकरणों के नियमित निरीक्षण और रखरखाव पर विशेष ध्यान दें. 
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही