Shambhu Kumar
Chaibasa News: चक्रधरपुर में दो दिवसीय भादो अमावस्या महोत्सव पर राणी सती दादीजी के पूजन समारोह में गुरुवार शाम श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. भादो अमावस्या महोत्सव के पहले दिन गुरुवार को राणी सती मंदिर में भक्तिमय मंगल पाठ का आयोजन हुआ. जिसमें काफी संख्या में स्थानीय महिलाएं एवं युवतियां शामिल हुई.
इसे भी पढ़ें:
गुरुवार को राणी सती दादीजी का ज्योत जलाया गया. इसके बाद श्रद्धालु मंगल पाठ में शामिल हुए. मंगल पाठ देर शाम तक चला. इस समारोह में सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया. इधर भादो अमावस्या को 56 प्रकार के भोग चढ़ाया जाएगा. उससे पहले संध्या आरती कार्यक्रम होगा. संध्या आरती में सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर दरबार में मत्था टेक प्रसाद ग्रहण करते हैं.
भादो अमावस्या महोत्सव को लेकर सती मंदिर को फूलों एवं विद्युत लाइट से सजाया गया हैं. भाद्र अमावस्या के पावन अवसर पर आज चतुर्दशी तिथि को 108 महिलाओं द्वारा संगीतमय मंगल पाठ किया गया. इस मौके पर ट्रस्ट के श्रवण केजरीवाल, दिलीप केजरीवाल, कमलेन्दु केजरीवाल सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

