Search

 
 
 

Chaibasa News: बंदगांव में पारंपरिक ग्रामों की पहचान के लिए प्रखंड स्तरीय समिति का गठन

झारखंड पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) नियमावली, 2025 (पेसा नियमावली) के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड में पारंपरिक ग्रामों की पहचान, ग्राम सभाओं के गठन तथा उनकी भौगोलिक सीमाओं के निर्धारण के लिए प्रखंड स्तरीय समिति का गठन किया गया.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chakradharpur: झारखंड पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) नियमावली, 2025 (पेसा नियमावली) के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड में पारंपरिक ग्रामों की पहचान, ग्राम सभाओं के गठन तथा उनकी भौगोलिक सीमाओं के निर्धारण के लिए प्रखंड स्तरीय समिति का गठन किया गया. 

Uploaded Image
इसे लेकर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी सह बीडीओ भीषम कुमार ने की. उन्होंने कहा कि पेसा नियमावली के प्रभावी क्रियान्वयन से स्थानीय स्वशासन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी. उन्होंने समिति के सभी सदस्यों को पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से कार्य कर निर्धारित अवधि में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया.

 

इसे भी पढ़ें:


सीओ ने बताया कि समिति पारंपरिक ग्रामों की पहचान, ग्राम सभाओं का गठन, उनकी भौगोलिक सीमाओं का निर्धारण तथा स्थानीय समुदाय, पारंपरिक नेतृत्व और राजस्व अभिलेखों के आधार पर आवश्यक तथ्यों का संकलन करेगी. इसके बाद अंतिम रिपोर्ट जिला पंचायत राज कार्यालय, पश्चिमी सिंहभूम को भेजा जाएगा. 


बैठक में रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (आरएफओ), पंचायत समिति के नामित सदस्य, पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के प्रतिनिधि, अंचल कार्यालय के प्रतिनिधि, मानकी, मुंडा, पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही