Search

 
 
 

Chaibasa News: चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में प्रोजेक्ट जागृति के तहत रक्तदान शिविर

पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में जिला प्रशासन की पहल पर शुक्रवार को प्रोजेक्ट जागृति के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वेच्छा से रक्तदान किया.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में जिला प्रशासन की पहल पर शुक्रवार को प्रोजेक्ट जागृति के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वेच्छा से रक्तदान किया.


इस मौके पर अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अंशुमन शर्मा ने बताया कि जिले में रक्त की कमी को दूर करने के लिए प्रत्येक माह की 8 और 24 तारीख को नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. इस अभियान का उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना है.


इस अवसर पर अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमान शर्मा तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अंकित साहू ने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया. अधिकारियों ने कहा कि एक यूनिट रक्त कई मरीजों का जीवन बचा सकता है. इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए. शिविर के सफल संचालन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही