Search

 
 
 

Chaibasa News: हॉर्टिकल्चर कॉलेज में स्वच्छता अभियान, कार्बन फुटप्रिंट कम करने का संदेश

जलवायु परिवर्तन की बढ़ती चुनौती और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हॉर्टिकल्चर कॉलेज, खूंटपानी में मंगलवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया. अभियान के माध्यम से कार्बन फुटप्रिंट कम करने का संदेश दिया गया.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chaibasa: जलवायु परिवर्तन की बढ़ती चुनौती और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हॉर्टिकल्चर कॉलेज, खूंटपानी में मंगलवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया. अभियान के माध्यम से कार्बन फुटप्रिंट कम करने का संदेश दिया गया. इसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छ, हरित और प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाने का संकल्प लिया. इस दौरान पूरे कॉलेज परिसर की साफ-सफाई की गई.

Uploaded Image
यह अभियान एसोसिएट डीन डॉ. अरुण कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा स्वच्छता समिति की अध्यक्ष डॉ. कोयल डे की देखरेख में आयोजित किया गया. प्रतिभागियों को बताया गया कि कार्बन उत्सर्जन कम करने की शुरुआत दैनिक जीवन की छोटी-छोटी आदतों से होती है. सिंगल-यूज प्लास्टिक का कम उपयोग, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, ऊर्जा की बचत और स्वच्छ वातावरण बनाए रखना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं. 

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/extreme-bar-murder-case-10-convicts-including-abhishek-singh-sentenced-to-9-years-in-prison-fined-50000

https://lagatar.in/chatra-news-shots-fired-in-broad-daylight-outside-sps-residence-private-guard-killed


इस मौके पर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवन, छात्रावास, आंतरिक सड़कें, मुख्य प्रवेश द्वार और खुले परिसर की व्यापक सफाई की गई. एकत्रित प्लास्टिक कचरे, सूखी पत्तियों और अन्य अपशिष्ट को जैव अपघटनीय एवं पुनर्चक्रण योग्य श्रेणियों में अलग कर वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन का संदेश दिया गया. 


कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र स्वयंसेवकों मोहम्मद आदिल हुसैन, आकांक्षा एन. जाक्सा और संजीत उरांव की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस अवसर पर डॉ. अर्केंदु घोष, डॉ. शेखर साहू, डॉ. सुदीप्त प्रधान, डॉ. थिरुनारायण पी., डॉ. अमित कुमार, डॉ. रवि रंजन कुमार, डॉ. सुशांत दत्ता सहित अन्य शिक्षकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही