Shambhu Kumar
Chaibasa News : चाईबासा के कांग्रेस भवन में गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती श्रद्धा से मनाई गई. कांग्रेसजनों ने डॉ. कलाम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उनके विचारों, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को नमन किया.
पूर्व मंत्री देवेंद्र नाथ चंपिया ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन सादगी, समर्पण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और राष्ट्रसेवा का उदाहरण है. उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत को नई पहचान दिलाई और युवाओं को बड़े सपने देखने तथा उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित किया. समारोह में कांग्रेस के जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, पूर्व प्रदेश सचिव अशरफुल होदा, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, इम्तियाज खान, राधा मोहन बनर्जी, लियोनर्ड बोदरा, सुरसेन तोपनो, कलीम अख्तर, सुशील दास, जगन्नाथ पान, सुखलाल तुबिद और विनोद खंडाईत व अन्य उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.