Search

 
 
 

Chaibasa News : सावन की पहली सोमवारी पर महादेवशाल धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गोइलकेरा स्थित महादेवशाल धाम शिव मंदिर में सावन की पहली सोमवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. आसपास व दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया.
 
महादेवशाल धाम शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़.

Nitish Thakur


Goilkera : झारखंड के दूसरे बाबा धाम के नाम से विख्यात पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा स्थित महादेवशाल धाम शिव मंदिर में सावन की पहली सोमवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. आसपास व दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. सोमवार अहले सुबह ही मंदिर के द्वार खोल दिए गए. सबसे पहले पुजारी ने विधिवत पूजा-अर्चना की. इसके बाद जलार्पण शुरू हुआ.

 


दिन के तीन बजे तक महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर जलाभिषेक किया. विभिन्न जगहों से श्रद्धालु पैदल व डाक बम कांवर लेकर जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे. इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. महादेवशाल स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव शुरू होने से श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत हुई.


चक्रधरपुर, मनोहरपुर, आनंदपुर, सोनुवा, गोइलकेरा, कराईकेला, चाईबासा, कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न जगहों के अलावा झारखंड के अन्य क्षेत्र व ओड़िशा, पश्चिमी बंगाल, छत्तीसगढ़ से भी श्रद्धालुओं ने यहां पहुंचकर जलाभिषेक व पूजा-अर्चना की. महादेवशाल सेवा समिति की ओर से मंदिर में महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था की गई थी. लोगों ने घंटों लाइन में लगकर जलाभिषेक किया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही