Search

 
 
 

Chaibasa News: स्वर्ण विजेता तीरंदाज विजय सुंडी को DC-SP ने किया सम्मानित

Chaibasa News: सम्मान स्वरूप विजय सुंडी को अंगवस्त्र, फल की टोकरी एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया गया. बता दें, विजय सुंडी ने 23 अक्टूबर 2026 को पैरा एशियाई खेलों की पुरुष रिकर्व डबल्स स्पर्धा में भारतीय तीरंदाज हरविंदर सिंह के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था.
 
विजय सुंडी और महेंद्र सिंकु हुए सम्मानित

Shambhu Kumar 

Chaibasa News: जापान के आइची-नागोया में आयोजित 5वें पैरा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश और पश्चिमी सिंहभूम जिले का नाम रोशन करने वाले पैरा तीरंदाज विजय सुंडी को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया है. जिला समाहरणालय में आयोजित समारोह में उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया. सम्मान स्वरूप विजय सुंडी को अंगवस्त्र, फल की टोकरी एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया गया. 

 

बता दें, विजय सुंडी ने 23 अक्टूबर 2026 को पैरा एशियाई खेलों की पुरुष रिकर्व डबल्स स्पर्धा में भारतीय तीरंदाज हरविंदर सिंह के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था. उनकी इस उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन ने विजय सुंडी की प्रतिभा, कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी.

 

जिला प्रशासन ने साथ ही उनके कोच महर्षि महेंद्र सिंकु को भी खिलाड़ी की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान के लिए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि विजय सुंडी की सफलता जिले के युवाओं और विशेषकर दिव्यांगजनों के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने साबित किया है कि मजबूत इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है. 


पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने कहा कि विजय की उपलब्धि जिले के अन्य युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी. वहीं, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने विजय सुंडी एवं उनके कोच को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही