Search

 
 
 

Chaibasa News: DC ने मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब को दिखाई हरी झंडी, खाद्य सुरक्षा पर सख्ती

बरसात के मौसम में खाने-पीने से होने वाली बीमारियों की रोकथाम और लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने विशेष खाद्य सुरक्षा अभियान की शुरुआत की.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chaibasa: बरसात के मौसम में खाने-पीने से होने वाली बीमारियों की रोकथाम और लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने विशेष खाद्य सुरक्षा अभियान की शुरुआत की. गुरुवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त मनीष कुमार ने मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

Uploaded Image

इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि बरसात के मौसम में खाद्य जनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में जिला प्रशासन का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि खाद्य व्यवसायियों को जागरूक करना और आम लोगों तक सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य सामग्री पहुंचाना भी है. उन्होंने कहा कि मिलावटी, एक्सपायरी अथवा असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/ranchi-preparations-for-the-jagannathpur-rath-mela-intensify-dgp-reviews-security-arrangements

https://lagatar.in/when-youve-had-your-fill-mountains-come-to-jharkhand-gearing-up-to-carve-a-new-identity-in-tourism


अभियान के तहत चाईबासा के सदर बाजार, तांबो चौक, मधु बाजार, टुंगरी और बड़ी बाजार क्षेत्र की मिठाई, नाश्ता दुकानों तथा ठेला-खोमचा विक्रेताओं के यहां जांच की गई. इस दौरान 35 खाद्य प्रतिष्ठानों से 117 खाद्य नमूनों की ऑन-द-स्पॉट जांच की गई. लड्डू, जलेबी, दही, हल्दी, मिर्च पाउडर, चटनी, आलू मसाला, गोलगप्पा मसाला, छोले, दूध और सरसों तेल समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता आधुनिक उपकरणों से परखी गई.


जांच के दौरान एक्सपायरी एवं उपभोग के लिए अनुपयुक्त खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट कराई गई. करीब पांच किलोग्राम लड्डू-जलेबी तथा बार-बार उपयोग किए जा रहे जले हुए खाद्य तेल को भी मौके पर नष्ट कराया गया. अधिकारियों ने खाद्य विक्रेताओं को स्वच्छता बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम का पालन करने का निर्देश दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही