Search

 
 
 

Chaibasa News :DC ने पेट्रोल पंप के संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक,सुरक्षा को लेकर दिए दिशा निर्देश

पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिले के पेट्रोल पंप संचालकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई.
 

 Shambhu Kumar


Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिले के पेट्रोल पंप   के संचालकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार तथा बीपीसीएल, आईओसीएल और एचपीसीएल से जुड़े विभिन्न पेट्रोल पंप संचालक उपस्थित थे.बैठक में जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता, निर्बाध आपूर्ति और नियमित संचालन की स्थिति की समीक्षा की गई

.

इस दौरान उपायुक्त ने उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने पर बल देते हुए आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने सभी पेट्रोल पंपों पर स्वच्छ शौचालय, सुरक्षित पेयजल व्यवस्था तथा ईंधन की गुणवत्ता और मापदंडों की जांच से संबंधित अभिलेखों का नियमित संधारण सुनिश्चित करने को कहा.साथ ही अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी पेट्रोल पंपों पर अग्निशमन उपकरण पूरी तरह क्रियाशील स्थिति में उपलब्ध रहें और उनकी नियमित जांच की जाए. 

 

उपायुक्त ने पेट्रोल परिसर के भीतर और बाहर सीसीटीवी कैमरों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने कहा.साथ ही अस्पताल, पुलिस, अग्निशमन विभाग, तेल कंपनियों के अधिकारियों तथा अन्य आपातकालीन सेवाओं के संपर्क नंबर प्रमुखता से प्रदर्शित करने का आदेश पेट्रोल पंप संचालककर्ताओं को दिया गया.इस मौके पर उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी  गौतम कुमार सहित बीपीसीएल, आईओसीएल एवं एचपीसीएल से संबद्ध विभिन्न पेट्रोल पंप संचालक मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही