Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News: तांतनगर में DCC ने विकास योजनाओं का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

पश्चिमी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने बुधवार को तांतनगर प्रखंड की तांतनगर, कोकचो और खासपोखरिया पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया.
Advertisement
Advertisement
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने बुधवार को तांतनगर प्रखंड की तांतनगर, कोकचो और खासपोखरिया पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. साथ ही उन्होंने प्रखंड मुख्यालय में मनरेगा के तहत ई-केवाईसी, पंचायतवार मानव दिवस सृजन संचालित योजनाओं और जारी मस्टर रोल की समीक्षा की.

Uploaded Image
उन्होंने प्रतिदिन प्रगति की निगरानी कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसके अलावा तांतनगर पंचायत भवन का निरीक्षण कर ज्ञान केंद्र, भस्मक निर्माण तथा स्वीकृत योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. तांतनगर पंचायत में ग्रामीण जलापूर्ति पाइपलाइन योजना के निरीक्षण के दौरान केवल 4-5 मजदूर कार्यरत मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/bank-account-of-ranchis-jagannathpur-temple-trust-committee-frozen

https://lagatar.in/threat-to-blow-up-dhanbad-head-post-office-with-a-bomb-premises-evacuated


उन्होंने एलिवेटेड स्टोरेज रिजर्वायर (पानी टंकी) योजना का भी भौतिक सत्यापन किया. इसके अलावा बिरसा हरित ग्राम योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत निर्माणाधीन शेड, डोभा निर्माण, अबुआ आवास योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों का निरीक्षण कर लाभुकों को समयबद्ध ढंग से निर्माण कार्य पूरा करने के  निर्देश दिया.


इस दौरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी पावन आशीष लकड़ा, मनरेगा एवं आवास योजना के जिला समन्वयक, संबंधित विभागों के कनीय अभियंता तथा क्रियान्वयन एजेंसियों के कर्मी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही