Search

 
 
 

Chaibasa News: DDC व SDOP ने बंदगांव में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

पश्चिमी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार एवं चक्रधरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी ने बुधवार को बंदगांव प्रखंड की लांडूपदा, भालूपानी, बंदगांव एवं मेरोमगुटू पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार एवं चक्रधरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी ने बुधवार को बंदगांव प्रखंड की लांडूपदा, भालूपानी, बंदगांव एवं मेरोमगुटू पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. 


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मनरेगा के तहत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत पोल्ट्री शेड एवं निर्माणाधीन गाय शेड, अबुआ आवास योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के आवास निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. लाभुकों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए प्रेरित किया.


इसके अलावा जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) मद से निर्माणाधीन पीसीसी सड़क एवं छह कमरों वाले विद्यालय भवन का भी भौतिक निरीक्षण कर अधिकारियों ने संबंधित अभियंताओं को गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए. पंचायत भवनों में 15वें वित्त आयोग की राशि से किए जा रहे सुदृढ़ीकरण कार्यों, स्वीकृत योजनाओं की प्रगति एवं व्यय की स्थिति की भी समीक्षा की गई. 


अधिकारियों ने जलछाजन विकास से संबंधित टीसीबी, लूज बोल्डर चेक डैम, तालाब निर्माण तथा कृषि विकास कार्यों का भी निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर बल दिया.इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी भीखम कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी अमरजीत कुजूर, जनप्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अभियंता एवं कर्मी  मौजूद थे.

 

बंदगांव स्वास्थ्यकेंद्र में रक्तदान शिविर आयोजित

बंदगांव स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जहां निरीक्षण के उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बंदगांव में उप विकास आयुक्त, एसडीपीओ सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मियों ने रक्तदान किया. साथ ही पूर्व में रक्तदान कर चुके रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र एवं कॉफी मग देकर सम्मानित किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही