Search

 
 
 

Chaibasa News: लोकतंत्र हमारे देश की रीढ़ है, इसे बचाना जरूरी- चंपाई सोरेन

Chaibasa News: चम्पाई सोरेन ने कहा कि लोकतंत्र हमारे देश की रीढ़ है और इसे बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के कानून के विरोध में आंदोलन करना उचित नहीं है. संविधान में अराजकता फैलाने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है.
 
पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन
  • सोनुवा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने मानकी-मुंडा और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद

Shambhu Kumar

Chaibasa News: पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता चम्पाई सोरेन मंगलवार को सोनुवा पहुंचे. यहां सोनुवा बाजार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में उन्होंने स्थानीय मानकी-मुंडा, डाकुवा और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा करने और देश में अराजकता फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया.


इसे भी पढ़ें:


अपने संबोधन में चम्पाई सोरेन ने कहा कि लोकतंत्र हमारे देश की रीढ़ है और इसे बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के कानून के विरोध में आंदोलन करना उचित नहीं है. संविधान में अराजकता फैलाने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है. 


उन्होंने कहा कि भारतीय कानून के तहत देश में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया चलाई जा रही है.इसके माध्यम से मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम हटाने और वास्तविक भारतीय नागरिकों के नाम जोड़ने का काम किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के कई हिस्सों में घुसपैठ के कारण जनसांख्यिकी में बदलाव हो रहा है. 


जिले के मझगांव क्षेत्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वहां भी घुसपैठियों द्वारा कब्जा किए जाने की स्थिति सामने आई है. एसआईआर प्रक्रिया के माध्यम से ऐसे लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया से स्थानीय भूमिपुत्रों और खतियान-धारियों के अधिकारों पर कोई असर नहीं पड़ेगा.


चम्पाई सोरेन ने स्थानीय मानकी-मुंडा और भाजपा कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र की रक्षा के लिए जागरूक रहने तथा अराजकता फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने की अपील की. इससे पूर्व सोनुवा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया.


स्थानीय मानकी मदन मोहन सुंडी, मुंडा एवं डाकुवा रमाकांत कटियार, शंकर लाल प्रधान, दिनेश महतो, लखिनंद्र महतो, घासीराम सांडिल, बिरेंदर डोंगो, मोरेन सिंह जामुदा, प्रेम मुंडारी, शिवरतन महतो, निर्मल प्रधान, होपनो हेम्ब्रम, विश्वजीत महतो और साधुचरण डांगिल ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया.मौके पर जिला मंत्री रानी बांदिया, जिला उपाध्यक्ष गोरखनाथ बोदरा, इंद्रजीत सामड, जिला परिषद सदस्य ज्योति मेरल, जितेन्द्र प्रधान, बसंत प्रधान, जेवियर सुंडी और जोशी सुंडी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही