Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News: मृतक ओयबोन कोड़ाह के आश्रित को मुआवजे का इंतजार, डीसी से लगाई न्याय की गुहार

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में स्थित सिनर्जीन एक्टिव इंग्रीडिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड में 23 अगस्त 2024 को हुए भीषण औद्योगिक विस्फोट में जान गंवाने वाले पश्चिमी सिंहभूम जिले के गंगदा पंचायत अंतर्गत चलपागड़ा गांव निवासी ओयबोन कोड़ाह के आश्रित आज भी मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं.
Advertisement
Advertisement
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Amit Kumar


Nowamundi: आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में स्थित सिनर्जीन एक्टिव इंग्रीडिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड में 23 अगस्त 2024 को हुए भीषण औद्योगिक विस्फोट में जान गंवाने वाले पश्चिमी सिंहभूम जिले के गंगदा पंचायत अंतर्गत चलपागड़ा गांव निवासी ओयबोन कोड़ाह के आश्रित आज भी मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं. हादसे के लगभग दो वर्ष बाद भी परिवार को कोई आर्थिक सहायता नहीं मिलने से परिजन नाराज है.

 


परिजनों का आरोप है कि इस दुर्घटना में मृत अन्य दो श्रमिकों के आश्रितों को कंपनी की ओर से एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया, जबकि ओयबोन कोड़ाह के परिवार को अब तक केवल आश्वासन ही मिला है. न्याय की उम्मीद में परिवार कई बार आंध्र प्रदेश जाकर कंपनी प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों से गुहार लगा चुका है, लेकिन मामला आज भी लंबित है.
इस संबंध में गंगदा पंचायत के मुखिया सुखराम उर्फ राजू सांडिल ने पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. ज्ञापन में आंध्र प्रदेश प्रशासन और कंपनी के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित मुआवजा दिलाने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि किसी स्तर पर लापरवाही हुई है तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई है.

 


ओयबोन कोड़ाह के निधन के बाद उनका परिवार गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है. उनकी छोटी बेटी का पालन पोषण दादा गुरुचरण कोड़ाह और दादी शुरू कुई कर रही हैं. परिवार का कहना है कि हादसे में अन्य पीड़ित परिवारों को मुआवजा मिलने के बावजूद उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है. अब उन्हें जिला प्रशासन और राज्य सरकार से न्याय तथा शीघ्र मुआवजा मिलने की उम्मीद है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही