Shambhu Kumar
Chakradharpur News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त मनीष कुमार ने सावन की तीसरी सोमवारी को सपरिवार गोईलकेरा प्रखंड स्थित प्रसिद्ध महादेवशाल मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और जलार्पण किया. इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना करते हुए भगवान महादेव का आशीर्वाद लिया.
मंदिर पहुंचने पर उपायुक्त ने परिवार के साथ श्रद्धापूर्वक भगवान शिव की पूजा की. वहीं, सावन की सोमवारी को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी आस्था और भक्ति का माहौल रहा. पूजा-अर्चना के बाद उपायुक्त ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
चाईबासा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें:
उन्होंने मंदिर परिसर की स्वच्छता, पेयजल, आवागमन तथा दर्शन-पूजन व्यवस्था की जानकारी ली. संबंधित पदाधिकारियों एवं मंदिर समिति के सदस्यों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने के लिए आवश्यक समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया.
महादेवशाल मंदिर पश्चिमी सिंहभूम जिले के प्रमुख धार्मिक एवं आस्था के केंद्रों में से एक है. सावन माह में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलार्पण के लिए पहुंचते हैं. सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर विशेष व्यवस्था रही है.
इस दौरान गोपनीय प्रभारी कुमार हर्ष, गोईलकेरा प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा सहित मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

