Search

 
 
 

Chaibasa News: मंझारी में डबल मर्डर, देवर ने की भाभी-भतीजी की हत्या

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र के मारिया साईं टोला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी देवर ने मामूली पारिवारिक विवाद में अपनी गर्भवती भाभी और 8 साल की मासूम भतीजी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी.
 

Sukesh kumar

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र के मारिया साईं टोला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाX एक कलयुगी देवर ने मामूली पारिवारिक विवाद में अपनी गर्भवती भाभी और 8 साल की मासूम भतीजी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. मृतकों की पहचान 30 वर्षीय नानिका बिरुवा और उनकी 8 वर्षीय पुत्री शर्मीला बिरुवा के रूप में हुई है. घटना के समय नानिका का पति, दखल सिंह बिरुवा, खेत में काम करने गया हुआ था.

 
मामूली विवाद में हत्या

इसी दौरान उसका छोटा भाई और आरोपी रमाय बिरुवा अत्यधिक नशे की हालत में घर पहुंचा. घर पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया. जिसके बाद गुस्से में आकर रमाय ने कुल्हाड़ी से भाभी और भतीजी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. बाद में, उसने मृतका के पति दखल सिंह पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन दखल सिंह के बचाव के कारण वह जंगल की ओर भाग निकला.

पुलिस ने आरोपी को दबोचा

 घटना की सूचना गांव के मानकी द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद मंझारी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जंगल में छापेमारी कर आरोपी रमाय बिरुवा को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है.


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को ही हत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही