Search

 
 
 

Chaibasa News: चक्रधरपुर के रेल कॉलोनियों का DRM ने किया निरीक्षण, सफाई के दिए निर्देश

चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया ने रविवार को मानसून से पूर्व रेलवे कॉलोनियों का निरीक्षण कर नालियों की सफाई, मरम्मत और जल निकासी व्यवस्था को हर हाल में दुरुस्त करने के निर्देश दिए.
 

Shambhu Kumar

Chakradharpur: चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया ने रविवार को मानसून से पूर्व रेलवे कॉलोनियों का निरीक्षण कर नालियों की सफाई, मरम्मत और जल निकासी व्यवस्था को हर हाल में दुरुस्त करने के निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने रेलवे क्षेत्र के पंचमोड़, अकाउंट्स कॉलोनी, रेलवे स्कूल, एसटीपी प्लांट सहित विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों, नालियों और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया तथा निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता की भी जांच की.

 

इसे भी पढ़े:


निरीक्षण के दौरान डीआरएम अधिकारियों के साथ लिटिल पर्ल स्कूल पहुंचे, जहां स्कूल के समीप स्थित नाली का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने बताया कि बारिश के दौरान नाली जाम होने से पानी स्कूल परिसर में प्रवेश कर जाता है, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी होती है. इस पर डीआरएम ने नाली की तत्काल सफाई कर उसे बेहतर जल निकासी व्यवस्था से जोड़ने का निर्देश दिया.


उन्होंने कहा कि मानसून से पहले सभी रेलवे कॉलोनियों की नालियों की सफाई और मरम्मत का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि बारिश के दौरान पानी सड़कों और रेलवे क्वार्टरों में प्रवेश न करे. इसके बाद डीआरएम ने पंचमोड़ चौक स्थित बड़ी नाली, रेलवे अस्पताल के पीछे एसटीपी प्लांट के समीप जर्जर नाली तथा अकाउंट्स कॉलोनी की नालियों का निरीक्षण किया. 


उन्होंने गंदगी, झाड़ियों और कचरे को तत्काल हटाने के निर्देश दिए. अकाउंट्स कॉलोनी के क्वार्टर संख्या 206 के पास स्थित बड़ी नाली की भी सफाई कराने का आदेश दिया. साथ ही रेलवे क्वार्टरों के आसपास बने अवैध झोपड़ों, ठेलों और फूड वाहनों को हटाने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ डीईएन सेंट्रल स्पर्श भारद्वाज, वरिष्ठ डीएमई राजीव रंजन रसिक, डीएमई पी. के. मिश्र, सीएचआई मुनीश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही