Search

 
 
 

Chaibasa News : DPS स्कूल में नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान का आयोजन

डी.पी.एस. स्कूल में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत' विषय पर का आयोजन किया गया. जिसका का उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था.
 

Chaibasa (Shambhu Kumar): डी.पी.एस. स्कूल में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत' विषय पर का आयोजन किया गया. जिसका का उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था.

 

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर नशामुक्ति और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए.इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर के जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने कहा कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि नशा युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और भविष्य को कमजोर करता है.

 

इसलिए प्रत्येक युवा को नशे से दूर रहकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए.कार्यक्रम में भाजपा चाईबासा जिला उपाध्यक्ष चंद्रमोहन तीयु, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, चिकित्सक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही