Search

 
 
 

Chaibasa News: लगातार बारिश से बड़ाजामदा में बाढ़ जैसे हालात, न्यू कॉलोनी के घरों में घुसा पानी

पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण नोवामुंडी प्रखंड के बड़ाजामदा क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं. न्यू कॉलोनी के लगभग सभी घरों में पानी घुस गया है. कई इलाकों में पानी कमर तक पहुंचने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है.
 

Amit Kumar

Nowamundi: पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण नोवामुंडी प्रखंड के बड़ाजामदा क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं. न्यू कॉलोनी के लगभग सभी घरों में पानी घुस गया है. कई इलाकों में पानी कमर तक पहुंचने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. जलस्तर बढ़ने के कारण कई परिवार घरों की छतों पर शरण लेने को मजबूर हैं. 

 

इसे भी पढ़ें:


घरों में पानी भरने से जरूरी सामान और घरेलू उपयोग की वस्तुओं के भी प्रभावित होने की आशंका है. लगातार बारिश के कारण बड़ाजामदा की कई पुलियाएं भी जलमग्न हो गई हैं. मुख्य पुलिया के अलावा मेन मार्केट के सामने स्थित पुलिया, बड़ाजामदा-पंडरासाली मार्ग की पुलिया और गोआ पुलिया में भी पानी भर गया है. इससे कई स्थानों पर आवागमन प्रभावित हो रहा है.


इधर भयावह स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का जायजा लिया. वहीं मुख्य पुलिया पर अधिक पानी जमा होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को सतर्क किया जा रहा है. वहीं, अधिक जलजमाव वाले स्थानों पर वाहनों के आवागमन को नियंत्रित किया गया. निचले इलाकों में जनजीवन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है. 


स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने, प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने की मांग की. साथ ही भविष्य में जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थायी जलनिकासी व्यवस्था कराने की मांग की गई है. फिलहाल न्यू कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही