Shambhu Kumar
Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला में लगातार बारिश के चलते दीवार गिरने से लोटा गांव निवासी 64 वर्षीय सुखलाल पाडेया की मौत हो गई है. बताया जाता है कि गुरुवार को सुखलाल पाडेया अपने घर के बगल में खड़ा था. उसी समय अचानक एक घर का दीवार उसके ऊपर गिर गया. जिसके मलबे में वह दब गया और मौके पर ही मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें:
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों ने बताया कि तीन दिन से रूक-रूककर लगातार हो रही बारिश से गांव के अधिकांश मिट्टी से बने घर का मिटटी नरम हो चुका है. यही कारण है कि एक घर का दीवार अचानक सुखलाल के ऊपर गिर गया. जिससे वह उसके मालवे के चपेट में आ गए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

