Search

 
 
 

Chaibasa News: रोलडीह में वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिमी सिंहभूम जिला के टोकलो थाना क्षेत्र के रोलडीह गांव में एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जाता है कि बाघमारा गांव निवासी 62 वर्षीय दुर्योधन सामड रोलाडीह स्थित अपने दुकान से घर लौट रहे थे.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला के टोकलो थाना क्षेत्र के रोलडीह गांव में एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जाता है कि बाघमारा गांव निवासी 62 वर्षीय दुर्योधन सामड रोलाडीह स्थित अपने दुकान से घर लौट रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

Uploaded Image
इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं वाहन चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने टोकलो पुलिस को दी. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम अनुमंडल अस्पताल में करने के बाद परिजनों को सौंप दिया. इधर स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से सड़क पर तेज रफ्तार वाहन चलाने पर रोक लगाने की मांग की है.

 

इसे भी पढ़ें:
https://lagatar.in/jamshedpur-news-dd-bar-manager-claims-the-owners-son-said-the-two-needed-to-be-taught-a-lesson
https://lagatar.in/jharkhand-news-jharkhands-new-identity-is-mind-not-mines-cm-hemant-outlines-vision-for-development-in-delhi

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही