Search

 
 
 

Chaibasa News: पुटिसिया में फुटबॉल प्रतियोगिता, विजेता फागुन एफसी को जोबा माझी ने किया सम्मानित

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले की मंझारी प्रखंड के पुटिसिया हाई स्कूल मैदान में शहीद बैजनाथ बिरुवा स्मारक समिति के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सोमवार देर शाम समापन हो गया. समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मझगांव के विधायक निरल पुरती ने शिरकत की.
 
फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम को सांसद जोबा माझी ने किया सम्मानित

Shambhu Kumar

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले की मंझारी प्रखंड के पुटिसिया हाई स्कूल मैदान में शहीद बैजनाथ बिरुवा स्मारक समिति के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सोमवार देर शाम समापन हो गया. समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मझगांव के विधायक निरल पुरती ने शिरकत की.


प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खजुरिया एफसी और फागुन एफसी खतनापी के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में फागुन एफसी खतनापी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खजुरिया एफसी को 4-1 गोल से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया. विजेता टीम को नकद 50 हजार रुपये एवं खस्सी दिया गया, जबकि उपविजेता टीम को 35 हजार रुपये एवं खस्सी प्रदान कर सम्मानित किया गया. 

 

चाईबासा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें:

 

इसके अलावा तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को भी पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर सांसद जोबा माझी ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और बेहतर भविष्य का मजबूत आधार है. ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है.


उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ उन्हें नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. 


फाइनल मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं ग्रामीण मैदान में मौजूद रहे.पूरे मैच के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला. समापन समारोह में मंझारी प्रखंड प्रमुख सुशीला बारी, झामुमो नेता सह पूर्व मुखिया चंद्रमोहन बिरुवा, उप प्रमुख दमयंती बिरुवा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लाला राउत, श्रीराम सोरेन, अरविंद कुंकल, भुवनेश्वर बिरुवा सहित आयोजन समिति के सदस्य, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही